Description

डॉ. लालित्य ललित आज़ादी के बाद की रचनात्मक पीढ़ी के प्रतिनिधि हैं। वर्तमान में जो लेखक व्यंग्य के क्षेत्र में सक्रिय हैं उनमें उनका नाम अग्रणी है। इनकी 40 व्यंग्य कृतियाँ हैं, जो काफी चर्चित रही हैं। लालित्य ललित मूलत: कवि हैं। इनकी रचनावली के 25 खंड प्रकाशित हो चुके हैं। साहित्य की विभिन्न विधाओं में भी इनका उल्लेखनीय काम है जिनमें प्रतिष्ठित साहित्यकारों के साक्षात्कार सम्मिलित हैं। व्यंग्यकार ललित को पढ़ते हुए लगता है कि वे अपनी रचनाओं में बहुत सटीक मुहावरे, लोकोक्तियाँ आदि का भी प्रयोग करते हैं। इससे रचनाएँ पाठकों को ग्राह्य लगने लगती हैं। वे अपनी रचनाओं में कविताओं का भी बहुतायत इस्तेमाल करते हैं जिनमें पर्यावरण संरक्षण, नैतिक मूल्यों के प्रति आस्था, शिक्षा का महत्व, बड़े बुजुर्गों के प्रति आदर भाव और सदाचार जैसे मूल्य निहित होते हैं। एक स्वस्थ समाज रचनाकार से यही तो अपेक्षा रखता है। लालित्य ललित व्यंग्य की दुनिया में रचे बसे हैं और अपनी सक्रियता को दर्शाते हुए देश विदेश की पत्र-पत्रिकाओं में अपनी सार्थक उयपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं। आशा है यह व्यंग्य संग्रह भी इससे पूर्व के संग्रहों की भांति पाठकों को रुचिकर लगेगा और इसका स्वागत किया जाएगा। अनन्त शुभकामनाएँ। — फारूक आफरीदी, व्यंग्यकार

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “निराली दुनिया (व्यंग्य)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Books