Description

मात्र अड़तालीस मात्राओं के छन्द में पूरा ब्रह्मांड देख -दिखा लेने की कला में पारंगत होता है दोहाकार। दोहा हिन्दी का औरस छन्द है। छन्दों का सिरमौर है। अपनी सूक्ष्मता में परमाणु और विस्फोट में आशातीत, देहातीत, शब्दातीत और गणनातीत। तीनों कालों का समुच्य है दोहा। ब्रह्मा, विष्णु, महेश का निराकार एकल विग्रह। पर कहीं दोहा हो तब न। मात्र मात्राओं और छन्द निर्वाह का नाम नहीं है दोहा। दोहे में लोहे के चने चबाने पड़ते हैं। बूंद में समुद्र समाहित करना होता है। एक पत्ते में पूरा वनांचल चित्रित करना होता है। एक पनिहारिन, पूरा पनघट, एक कुआँ, समस्त तीर्थो का जल। एक सैनिक में पूरी फौज। एक दरबान, सम्पूर्ण आह्वान। इतना चमत्कार होता है दोहे में कि सुनकर मुँह खुला का खुला रह जाये। ‘नाविक-सतसई’ का ‘नाविक’ हर प्रकार से सक्षम, समर्थ और सावधान है। नदी में बाढ़ है, दल-दल प्रगाढ़ है और नौका जर्जर एवं चप्पू क्षत-विक्षत और पुराने। पर ‘नाविक’ की अतिरिक्त सावधानता से यह यात्रा निर्विघ्न लेखन और प्रकाशन के स्तर पर पूरी हो जायेगी ऐसा विश्वास है। —प्रो. (डॉ.) सारस्वत मोहन मनीषी

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “नाविक सतसई (दोहावली)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Books