Description
डॉ. विजय नागपाल ‘नाविक’ की संकलन ‘नाविक की बेटियाँ’ परिवेश की व्यापकता और कवि की सहृदयता दोनों ही दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। आत्मानुभवों की जैसी उत्सवमयी अभिव्यक्ति इन कविताओं में हुई है, वह कवि के रचनात्मक संकल्प में अंतर्निहित ‘सत्य, शिव और सुन्दर’ को रेखांकित करने वाली है। इन कविताओं में भक्ति-भाव है, पारिवारिक-अनुभवों की उमंग है, आत्म-सुधार की आकांक्षा है, राजनेताओं के दोहरे चरित्र का खुलासा हैं, प्रकृति की सुषमा है, पर्यावरण की चिन्ता है, गाँव की पीड़ा है, निज-भाषा का स्वाभिमान है, और हैं एक बेहतर दुनिया बनाने के संकल्प, जिसमें मानवीय दुख-दैन्य के निवारण की सघन कामना है। इस प्रकार, नाविक जी की ये कविताएँ जीवन के विभिन्न कोणों को स्पर्श करती है।






Reviews
There are no reviews yet.