जन्म : झुंझुनू जिले के टीबा बसई गाँव में।
ससुराल : भोपालगढ़, जोधपुर।
शिक्षा : एम.ए., बी.एड., नेट, पीएच.डी. (शोधार्थी)
संप्रति : सहायक आचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमकाथाना, सीकर (राजस्थान)।
प्रकाशन : साहित्यनामा, साहित्य रत्न, अमर उजाला, हिन्दी कुंज, साहित्य कुंज (कनाडा), हिन्दी की गूंज (जापान), पुरवाई (ब्रिटेन), नई रोशनी (जम्मू), राजस्थान पत्रिका, संगम सवेरा, नई गूंज, काव्य सरिता मंच, उड़ान पत्रिका, हारिल पत्रिका, हिन्दी भाषा (मुंबई), हिन्दी बोल इंडिया, जयदीप पत्रिका, दैनिक साहित्य पत्रिका, साहित्य मंजरी, साहित्य रचना, नवउदय इत्यादि पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन। ‘मन की उमंग’ साझा काव्य संग्रह व विभिन्न पुस्तकों में शोध आलेख प्रकाशित।
सम्मान : हिन्दी साहित्य काव्य गौरव सम्मान, कवि संसार साहित्य राष्ट्रीय मंच सम्मान, विश्व हिन्दी सृजन सागर मंच का श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान, काव्य मंच मेघदूत सम्मान ।
लेखन का उद्देश्य : समाज में व्याप्त महिलाओं के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण को दूर करना, लोगों में जागरूकता पैदा करना, अपनी भावनाओं को लेखन के माध्यम से अभिव्यक्त कर आत्म संतुष्टि प्राप्त करना।
