Paramita Sarangi

पारमिता षड़ंगी ओड़िआ साहित्य की सुपरिचित कथाकार, कवयित्री और कुशल अनुवादक हैं। हिन्दी-ओड़िआ में विभिन्न पुरस्कार प्राप्त; उनके 7 कहानी-संग्रह, 5 कविता-संग्रह तथा 12 अनुवाद-संग्रह प्रकाशित हैं। उनकी रचनाएँ देश-विदेश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित और कई भाषाओं में अनूदित हुई हैं। ‘संबित के पास जब मैं नहीं थी’ के लिए उन्हें महाराष्ट्र साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित किया गया है।