मोनालिसा षड़ंगी (1973) एक उत्कृष्ट अनुवादक एवं कवयित्री हैं। उनकी रचनाएँ ‘पौरुष’, ‘समय की आकांक्षा’, ‘साहित्य दर्पण’, ‘क्रांतिधारा’, ‘प्रगतिवादी’ आदि पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। मोनालिसा, केंद्रीय साहित्य अकादमी और ओडिशा साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त सुप्रसिद्ध कवि डॉ. बंशीधर षड़ंगी की पुत्री हैं।
उन्होंने मराठी भाषा में नेहा भंडारकर द्वारा लिखित कहानी-संग्रह ‘आभासराई’ का ओड़िआ में अनुवाद किया है, जो ‘मिश्रआभा’ नाम से प्रकाशित हुआ है।
