Jagdish Soni

जन्म : 24 जुलाई, 1964 को मांगरोल (बाराँ) में।
माता-पिता : श्रीमती चंद्रकांता सोनी, स्व. श्री भवानी शंकर सोनी
सहधर्मिणी : श्रीमती हेमलता सोनी (व्याख्याता हिंदी)
शिक्षा : स्नातकोत्तर हिंदी साहित्य, स्नातकोत्तर व्यावसायिक अध्ययन, शिक्षा स्नातक। वर्तमान में शोधरत (द्विवेदी युगीन काव्यधारा में राष्ट्रवाद)।
लेखन विधा : छंद बद्ध और छंद मुक्त कविताएँ, गीत, ग़ज़ल, दोहा, मुक्तक, लेख आदि। शैली : ओज
प्रकाशन : प्रथम कृति ‘बलि-पथ’। राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन।
अभिरुचि : साहित्य सृजन एवं राष्ट्रीय भावधारा का विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर काव्य पाठ (वीर रस)। सनातनी छंदों के संरक्षण हेतु विभिन्न आयामों द्वारा प्रयास करना।
सम्मान : सनकुआँ महोत्सव सम्मान-2015 (सेवड़ा मध्यप्रदेश), साहित्य शिरोमणी सम्मान-2015 (अभिव्यक्ति साहित्य संस्था कल्याण, मुम्बई), साहित्य सम्मान-2016 (राष्ट्रीय साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान, हल्दीघाटी, नाथद्वारा), अक्षर सम्मान-2021 (अक्षर सम्मान समिति, कोटा)
वर्तमान साहित्यिक दायित्व : प्रदेश अध्यक्ष, हिंदी साहित्य भारती, राजस्थान
कार्यक्षेत्र : विद्यालय संचालन, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, पंचवटी नगर, बाराँ।