Dr. Vinay Panwar

डॉ. विपिन पंवार की सम्पूर्ण शिक्षा-दीक्षा हरियाणा प्रदेश के अलग-अलग शहरों के विद्यालयों, महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों से पूर्ण हुई। एम.ए., एम.फिल. की डिग्री कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र से और पीएच.डी. की डिग्री उन्हें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से प्राप्त हुई। शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष 1995 से हरियाणा के विभिन्न सरकारी सहायता प्राप्त व सरकारी महाविद्यालयों में अध्यापन की भूमिका निभा चुकी हैं। विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में उन के 13 शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके हैं व कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में भागीदारी करते हुए शोध-पत्र प्रस्तुत करती रही हैं। वर्तमान में वे राजकीय कन्या महाविद्यालय पाढा (करनाल) में प्राचार्या के पद पर कार्यरत हैं।
डॉ पंवार देश की एक चर्चित लेखिका हैं और अपनी कविताओं के तेवर से अलग ही रेखांकित होती हैं।