Dr Vijay Nagpal ‘Navik’


वरिष्ठ कवि, साहित्यकार एवं संपादक

माताश्री : गृहस्थ में संत, ममता एवं त्याग की प्रतिमूर्ति स्व. श्रीमती राम देवी नागपाल
पिताश्री : सरल हृदय, मौन साधक स्व. चौ. बानाराम जी नागपाल
जन्म : १५ जून १९५४, गुरुग्राम (हरियाणा)
शैक्षिक योग्यता : स्नातक
संप्रति (पेशा) : दंतरोग विशेषज्ञ
लेखन : हिंदी एवं मुलतानी पंजाबी (सिरायकी) में समान रूप से लेखन।
कार्य क्षेत्र : कोटपूतली (राजस्थान) एवं गुरुग्राम (हरियाणा)
प्रकाशन : ‘नाविक सतसई’ (दोहावली)। ‘नाविक की बेटियाँ’ एकल काव्य संकलन। एक काव्य, एक दोहा, एक सिरायकी काव्य संकलन प्रकाशनाधीन। छह पत्रिकाओं एवं दो पुस्तकों ‘ग्राम्यांचल के काव्य शिल्पी’, ‘पंचनद प्रवाह : एक साझी विरासत’ का सम्पादन। दो साझा काव्य संकलन में रचनाएँ। अनेक पत्र-पत्रिकाओं, समाचार -पत्रों में आलेख एवं कविताएँ प्रकाशित।
साहित्यिक परिचय : पूर्व राष्ट्रीय मंत्री-अखिल भारतीय साहित्य परिषद्। संस्थापक- प्रदेश उपाध्यक्ष, अ.भा.सा. परिषद्, राजस्थान। वर्तमान प्रदेश संरक्षक- अ.भा.सा. परिषद, राजस्थान। संरक्षक- अ.भा.सा. परिषद्, गुरुग्राम। सदस्य-वित्त सहयोग समिति, राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर। सदस्य-समारोह समिति, राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर। सचिव- डॉ. राधेश्याम शर्मा स्मृति समिति, जयपुर। छात्र सम्पादक— क्षितिज / ऌङ्म१्र९ङ्मल्ल (आंगल प्रभाग) पत्रिका, द्रोणाचार्य एस.डी. कॉलेज, गुरुग्राम।
प्रसारण : जयपुर, कोटपूतली आकाशवाणी पर अनेक बार काव्य पाठ एवं परिचर्चा। आकाशवाणी दिल्ली के विदेश सेवा प्रसारण के अन्तर्गत अनेक बार सिरायकी में एकल कविता-पाठ एवं काव्य-गोष्ठी। देश के विभिन्न नगरों में अनेक कवि-सम्मेलनों में काव्य-पाठ। साधना टी.वी. चैनल पर काव्य-पाठ।
पुरस्कार-सम्मान : साहित्य श्री सम्मान-श्री भारतेंदु समिति,⁠कोटा। हिंदी काव्य विभूषण-साहित्य मण्डल, नाथद्वारा। साहित्य शिरोमणि सम्मान-काया कल्प साहित्य-कला .फाउंडेशन, नोएडा। डॉ. रामचरण महेंद्र स्मृति सम्मान-कोटा।⁠तुलसी सम्मान, पावटा। ग़ज़ल समारोह सम्मान, अजमेर। श्रेष्ठ पत्रकारिता हेतु तीन बार राष्ट्रीय पर्व पर कोटपूतली अति. ज़िला प्रशासन द्वारा। साहित्यकार सम्मान, तीन बार राष्ट्रीय पर्व पर कोटपूतली अति. ज़िला प्रशासन द्वारा। राज्य स्तरीय भारतीय स्काउट सम्मान-तीन बार। समाचार जगत-विशिष्ठ सम्मान। डीपीआर सम्मान-इंदौरिया समाचार जगत (कोटपूतली)। सिरायकी के राष्ट्रीय अधिवेशन करनाल में-विशिष्ट सम्मान। श्रेष्ठ सिरायकी लेखन सम्मान-दो बार। विद्यार्थी जीवन में भाषा विभाग हरियाणा द्वारा गायन में राज्य स्तरीय द्वितीय पुरस्कार। लगभग २५ अन्य सम्मान विद्यालय, महाविद्यालय, सामाजिक संस्थाओं एवं लॉयन क्लब द्वारा सम्मानित।