डॉ. निखिलानंद पाणिग्राही (1945) एक कुशल कहानीकार, रचनाकार, निबंधकार, स्तंभकार, विज्ञान लेखक और शिक्षाविद् के रूप में ओड़िआ साहित्य जगत में एक सुपरिचित नाम हैं। पिछले पचास वर्षों से साहित्य से जुड़े हुए हैं और अब तक ओड़िआ तथा अंग्रेज़ी भाषा में इनकी सत्तर पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। पदार्थ विज्ञान में डॉक्टरेट करने के बाद 2005 से ओडिशा सरकार के अधीन शिक्षा संस्थानों में कार्य करने वाले डॉ. निखिलानंद पाणिग्राही अनेक पुरस्कारों के साथ-साथ ओडिशा राज्य साहित्य अकादमी और राज्य विज्ञान अकादमी से सम्मानित हैं।
