अमायरा गुप्ता हरफ़नमौला हैं। कविता, अभिनय, चित्रकला, नृत्यकला में समान रुचि से कार्य कर रही हैं। पाँच वर्ष की आयु से कथक नृत्य कर रही हैं। कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों से प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दे चुकी हैं। इस क्षेत्र में इन्हें स्वर्ण पदक भी प्राप्त हुए हैं। इन्होंने नाट्यकला, चित्रकला, नृत्यकला, काव्यकला सम्बन्धित अनेक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कार्यशालाओं में भाग लिया है। ‘दृश्यों पर तोरण’ इनका पहला कविता संग्रह है। यह इनकी संवेदनशीलता और प्रतिभा का परिचायक है। अमायरा अंग्रेज़ी, हिन्दी, उर्दू और डोगरी भाषाएँ पढ़, लिख और बोल सकती हैं। वे प्रेज़ेंटेशन सीनियर सेकेंडरी कॉन्वेंट स्कूल, गांधी नगर, जम्मू में दसवीं कक्षा में पढ़ती हैं।
